Bokaro News: बोकारो थर्मल कार्मेल में फुटबॉल में सप्तम ब व दशम अ जीते
Bokaro News: बोकारो थर्मल कार्मेल उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचा

Bokaro News: बोकारो थर्मल कार्मेल उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस एसी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में कक्षा सप्तम ब और अष्टम अ की टीम आमने-सामने हुई। बेहतर प्रदर्शन करते हुए सप्तम ब की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। अष्टम अ की टीम उपविजेता रही। वहीं, सीनियर वर्ग के फाइनल में नवम ब और दशम अ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दशम (अ) की टीम विजेता बनी। जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आनंद कुजूर तथा सीनियर वर्ग में अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रधानाचार्या ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक विश्वनाथ ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि शिक्षिका मोनिका कर्मकार ने आधिकारिक कार्यों का संचालन किया।


