बोकारो कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, ईमेल से मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
बम की जानकारी एक ईमेल के जरिए हासिल हुई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ परिसर में मौजूद है और हर हिस्से की जांच की जा रही है।

बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एहतियाती कदम उठा। आनन-फानन में पुलिस परिसर में पहुंची और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम की सूचना एक ईमेल के जरिए हासिल हुई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ परिसर में मौजूद है और हर हिस्से की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 'एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि यहां (कोर्ट परिसर) में बम विस्फोट हो सकता है। ईमेल में कहा गया है कि परिसर में साइनाइड बम से विस्फोट हो सकता है। ऐस में पुलिस सुबह से ही कोर्ट में खोज अभियान चला रही है। अबतक के खोज अभियान में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन परिसर को फिर भी खाली करवाया गया है। कोर्ट परिसर में एंट्री बंद कर दी गई है और साथ ही पार्किंग में लगे सभी व्हीकल को हटवा दिया गया है।'
सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया। लोगों की एंट्री रोकने के लिए कोर्ट परिसर के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी और खोजी कुत्ते कोर्ट के हर कमरे, कॉरिडोर और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस ईमेल की सत्यता की जांच की जा रही है इसके साथ ही पुलिस ईमेल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल, सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।
6 मार्च को पासपोर्ट कार्यालय को मिली थी धमकी
आपको बता दें कि इससे पहले 6 मार्च को रांची के रातू रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार्यालय को तुरंत खाली करवा लिया गया था और गहन खोज अभियान चलाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को घेरकर हर हिस्से की बारीकी से जांच की थी, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। हालांकि ईमेल की सत्यता की जांच की गई थी वह फर्जी निकला।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


