Hindi NewsUP Newsbjp mp ramesh awasthi son marriage brijesh pathak keshav prasad maurya why in news
BJP सांसद रमेश अवस्थी के बेटे की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे दोनों डिप्टी CM; क्यों हो रही चर्चा

BJP सांसद रमेश अवस्थी के बेटे की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे दोनों डिप्टी CM; क्यों हो रही चर्चा

संक्षेप:

कानपुर के गंगा वैली में आयोजित सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र की शादी हुई। आशीर्वाद समारोह ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से खास रही। इस शादी में यूपी सरकार के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री एक ही मंच पर उपस्थित नजर आए।

Jan 10, 2026 06:47 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कानपुर के गंगा वैली में आयोजित सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र की शादी हुई। आशीर्वाद समारोह ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से खास रही। इस शादी में उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री एक ही मंच पर उपस्थित नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोनों मौजूद थे। इनके साथ जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, मंत्री धर्मपाल सिंह और मंत्री राकेश सचान भी समारोह में शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी रही।

हालांकि यह आयोजन एक पारिवारिक आशीर्वाद समारोह था, लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की शिरकत ने इसे सामाजिक समरसता और राजनीतिक विश्वास के बड़े मंच के रूप में स्थापित कर दिया। नेताओं ने नवदंपति को आशीर्वाद देने के साथ-साथ सांसद रमेश अवस्थी के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक जुड़ाव और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की उनकी राजनीति की सराहना की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गंगा वैली में आयोजित यह आशीर्वाद समारोह आने वाले समय तक उत्तर प्रदेश के चर्चित और यादगार राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों में गिना जाएगा। भव्य व्यवस्था, और भाजपा के बड़े नेताओं की उपस्थिति और भारी जनभागीदारी ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कुल मिलाकर, यह आयोजन केवल एक पारिवारिक खुशी का अवसर नहीं रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामंजस्य, सामाजिक स्वीकार्यता और नेतृत्व की मजबूती का स्पष्ट संदेश देने वाला कार्यक्रम बनकर उभरा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।