धनबाद में मर्डर! भाजपा नेता को पत्नी और साले में मार डाला; दूसरी पत्नी को शॉपिंग करवाने पर हुआ था विवाद
झारखंड के धनबाद में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी और उनके साले ने की है। दूसरी पत्नी को शॉपिंग करवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया।

झारखंड के धनबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर में भाजपा नेता अमृत कुमार दास की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या पहली पत्नी माया देवी और साला हेमंत कुमार दास ने पीट-पीटकर की है। 50 साल के अमृत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री और बीस सूत्री के पूर्व सदस्य थे। उनकी मां बसंती देवी के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहली पत्नी माया देवी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पहली पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी पत्नी के साथ गया था शॉपिंग करने
मां ने आवेदन में पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अमृत ने अपनी दूसरी पत्नी छाया देवी के साथ शॉपिंग की थी। इससे आक्रोशित पहली पत्नी माया देवी ने दोनों के घर लौटते ही रात में ही लड़ाई शुरू कर दी। देर रात तक झगड़े के बाद शुक्रवार की सुबह फिर लड़ाई शुरू कर दी। माया ने अपने भाई बीसीसीएल कर्मी हेमंत कुमार दास को भी फोन कर राजगंज से बुला लिया। हेमंत के आते ही भाई-बहन ने बसंती देवी के सामने ही अमृत दास की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से अमृत जमीन पर गिर पड़े तो हेमंत उसे उठाकर कहीं लेकर चला गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पहले पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आंगन में पटक दिया शव
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय डॉक्टरों से दिखाने के बाद अमृत को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और इसके बाद बीजीएच, बोकारो तक ले गया, परंतु सभी जगहों पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। अमृत की मौत हो जाने के बाद हेमंत ने उसका शव लाकर आंगन में पटक दिया। पुलिस को दिए आवेदन में बसंती देवी ने कहा है कि मायके वालों से मिलकर उनकी बड़ी बहू ने हत्या की है।
क्या बोली पुलिस
बसंती देवी के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में हत्या का मामला किया है। इस मामले की जांच मनोज कुमार कर रहे हैं। गोविंदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि आवेदन के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात खुदिया श्मशान घाट पर अमृत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि दोनों पुत्रों ने मिलकर दी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


