रांची को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, यहां बनेगा आउटर रिंग रोड; खर्च होंगे 6 हजार करोड़
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रांची में दो टनल और फ्लाईओवर परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कई बड़े ऐलान किए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रांची में दो टनल और फ्लाईओवर परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अब ₹303 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामपुर चौक (रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन) के समीप ओवरब्रिज और विकास चौक, इरबा (रांची-हजारीबाग जंक्शन) के पास आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण शुरू होगा। दो साल में दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत में विश्वस्तरीय और चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से 450 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही चुट्टुपालू घाटी में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रांची के आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार हो चुका है। लगभग 195 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर करीब छह हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में 1500 किलोमीटर सड़क का निर्माण 45 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
आर्थिक विकास
इस परियोजना के आसपास नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे और लॉजिस्टिक्स व वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। रिंग रोड के किनारे के इलाकों में जमीन की मांग बढ़ने से प्रॉपर्टी में निवेशकों के लिए अच्छा अवसर है।
यात्रा के समय में बचत
बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश न करने देने से लंबी दूरी के यात्रियों का समय बचेगा और परिवहन अधिक कुशल होगा।
अंडर पासवे और फ्लाईओवर का शिलान्यास जल्द
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ओरमांझी के लाल बहादुर शास्त्री चौक पर बनाये जाने वाले अंडर पासवे व फ्लाईओवर का शिलान्यास जल्द किया जायेगा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रामपुर और इरबा टनल शिलान्यास के अवसर पर कहा कि टनल निर्माण से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन सुरक्षित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के बंद पड़े कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है। हेसल टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुंदाग टोल से इसकी दूरी 20 किमी से भी कम है, जबकि बुंडू टोल से भी यह महज 30-32 किमी दूर है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यक्रम को सांसद महुआ माजी और मेयर रोशनी खलखो ने भी संबोधित किया। मौके पर एनएचएआई के पीडी विजय कुमार सहित आरसीडीसी और ग्रामीण विकास विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह परियोजना क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने और विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


