झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ा ऐक्शन, एक ही दिन में 3590 छापे 517 लोगों पर FIR
जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी रोकने के लिए राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया। 25 मई की सुबह आठ से शाम छह बजे तक चले इस अभियान में पूरे राज्य में एक साथ कार्रवाई की गई। राजधानी रांची में 422 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 38 लोगों पर केस दर्ज कराया गया।

जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी रोकने के लिए राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया। 25 मई की सुबह आठ से शाम छह बजे तक चले इस अभियान में पूरे राज्य में एक साथ कार्रवाई की गई। राजधानी रांची में 422 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 38 लोगों पर केस दर्ज कराया गया। मुख्यालय के एपीटीओ द्वारा संचालित अभियान में 119 टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान 3590 परिसरों में छापेमारी की गयी, जिसमें 517 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई। संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में बिजली चोरी के मामलों में कुल 84.69 लाख रुपये की राशि आंकी गई है।
शिकायत केंद्र आज से 24 घंटे रहेगा चालू
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जायेगा। यह व्यवस्था 27 मई से लागू होगी। प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए पहले से जारी मोबाइल नंबर 9031110120 के अलावा दो अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9031110118 और 9031110119 भी जारी किए गए हैं। इस दौरान अब किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
भैरवा जलाशय में डूबने से डोरंडा के युवक की मौत
गोला थाना क्षेत्र के बरियातु सोंटई के पास भैरवा जलाशय में नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान 20 वर्षीय हामिद हुसैन, पिता स्व. समरूद्दीन होदा के रूप में हुई, जो रांची के डोरंडा थानाक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह अपने पांच दोस्तों के साथ भैरवा जलाशय आया था। भीषण गर्मी से बचने के लिए पांचों दोस्त नहाने के लिए डैम में उतर गए। इसी दौरान हामीद हुसैन गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। साथ में नहा रहे उसके दोस्त सलमान खान, सादाब खान, अमीर व एक अन्य ने काफी मशककत कर उसे पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसका पल्स नहीं चलने की बात कही। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


