Hindi Newsझारखंड न्यूज़big accident in garhwa jharkhand 4 died
गढ़वा में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

गढ़वा में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

संक्षेप:

झारखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गढ़वा में बहन की सगाई कर लौट रहे युवक समेत पलामू के चार लोगों की मौत रविवार देर रात सड़क हादसे में हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचंपा गांव के पास हुई।

Jan 13, 2026 08:24 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

झारखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गढ़वा में बहन की सगाई कर लौट रहे युवक समेत पलामू के चार लोगों की मौत रविवार देर रात सड़क हादसे में हो गई। यह दर्दनाक घटना गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचंपा गांव के पास हुई। युवक एसयूवी पर सवार थे, जिसे हाईवा ने अपनी चपेट में लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतकों में पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार पासवान, 28 वर्षीय जितेंद्र पासवान, विश्रामपुर के भंडार गांव निवासी 20 वर्षीय बादल पासवान और 18 वर्षीय बिक्की कुमार शामिल हैं। चारों आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए।

हाईवा के धक्के से पिचक गई एसयूवी

परिजनों के अनुसार, चारों युवक रविवार को एसयूवी से नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे। वहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन का सगाई कार्यक्रम था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी देर रात एसयूवी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान हाईवा ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी पिचक गई और वाहन में सवार चारों युवक उसमें फंस गए। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची गढ़वा पुलिस ने गैस कटर से एसयूवी को काटकर युवकों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हाईवा चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।