झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अवैध खनन के दौरान तीन मजदूर खदान के अंदर फंस गए। जहरीली गैस से चारों की मौत हो गई।

Jharkhand mining in argadda

झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के सीसीएल अरगड्डा में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान खदान में घुसे मजदूरों की जान सांसत में आ गई। एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन 4 मजदूर खदान में ही फंस गए हैं। फंसे हुए मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन 4 लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

खदान से मजदूरों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया, इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नए खोदे गए अवैध खदान में मिट्टी निकासी कर रहे थे। दस बजे तक बाहर नहीं आने पर देखने गए अन्य दो मजदूर भी वहीं फंस गए। लगभग 11.30 बजे रेस्क्यू टीम मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया था।

मरने वाले मजदूरों ने देव कुमार बेदिया(25 वर्ष), डब्लयू बेदिया (26 वर्ष) स्थानीय छोटकी टोंगी के रहने वाले, किशोर रवानी (26 वर्ष) और आशीष रजवार (29 वर्ष) सिरका बुध बाज़ार निवासी के रूप में पहचान हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और डॉक्टरों द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

एक को बचाने में 3 और गए

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खदान में एक शख्स जहरीली गैस की चपेट में आया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन और मजदूर अंदर चले गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस वजह से जहरीली खदान ने एक साथ चार लोगों को अपनी आगोश में ले लिया और चारों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की बंद पड़ी खदानों में जहरीली गैस की समस्या आम हो गई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें