पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, रद्द हुईं उनके खिलाफ दर्ज पांचों FIR
बाबूलाल मरांडी के वकीलों ने कहा कि ये सारे मामले राजनीतिक विद्वेष के कारण राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए थे और उनके दिए बयान किसी आपराधिक मानसिकता से प्रेरित नहीं थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को बड़ी राहत दी है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में मरांडी के खिलाफ दर्ज सभी पांच प्राथमिकी को निरस्त करने का आदेश दे दिया है। मरांडी ने इन प्राथमिकियों को रद्द करने की मांग को लेकर अदालत में याचिका लगाई थी, जिस पर मंगलवार को जस्टिस एके चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई।
मरांडी के वकीलों ने दिया यह तर्क
सुनवाई के दौरान बाबूलाल मरांडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार समेत अधिवक्ताओं ने दलील दी कि प्रार्थी के खिलाफ लगाए गए आरोप न तो मानहानि की श्रेणी में आते हैं और न ही सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले हैं। बचाव पक्ष ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के कारण राज्य के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और बयान किसी आपराधिक मानसिकता से प्रेरित नहीं था।
यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में की थी आलोचना
मामले में कहा गया कि एक यूट्यूब चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कई उदाहरणों का उल्लेख किया था और हेमंत सोरेन परिवार का नाम लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया और उसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद प्राथमिकी रद्द करने का आदेश दिया।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


