Hindi Newsझारखंड न्यूज़amrs in heavy amount sieed in giridih jharkhand
नक्सलियों के ठिकाने पर मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस ने जब्त की 20 रायफल और 6 ग्रेनेड

नक्सलियों के ठिकाने पर मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस ने जब्त की 20 रायफल और 6 ग्रेनेड

संक्षेप:

झारखंड के गिरिडीह जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को नक्सलियों के ठिकानों से हथियारों का जखीरा बरामद किया। इनमें 20 राइफल और छह ग्रेनेड शामिल हैं।

Feb 08, 2026 08:30 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गिरिडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को नक्सलियों के ठिकानों से हथियारों का जखीरा बरामद किया। इनमें 20 राइफल और छह ग्रेनेड शामिल हैं। ये हथियार जिले के खुखरा क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ की तराई वाले क्षेत्र की भालकी पहाड़ी एवं कानेडीह के समीप से बरामद किए गए।पुलिस ने नक्सलियों द्वारा गड्ढ़े में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नक्सलियों के विरुद्ध यह सफलता सीआरपीएफ एफ/154 बटालियन गिरिडीह जिला पुलिस की ओर से चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में मिला है। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार शाम पत्रकार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:झारखंड में 634 कब्रिस्तान बनाए जाएंगे सुंदर, 146 करोड़ होंगे खर्च; देखें लिस्ट

मिली थी टिप

एसपी डॉ बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने पारसनाथ की तराई वाले इलाके में एक गड्ढे में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छुपा कर रखा है। इसी सूचना पर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार एवं सीआरपीएफ, 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह एवं सहायक कमांडेट सीए तोम्बा सिंह के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया। योजना के तहत उक्त अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी की भालकी पहाड़ी व कानेडीह के समीप बीडीडीएस टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गड्ढ़े में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर जब्त किया गया है।

बरामद हथियारों की लिस्ट

303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉट राइफल 11, .22 राइफल 09, ग्रेनेड 06, एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर 01, एएमएन बॉक्स 01, चार्जर क्लिप 30, एवं इलेक्ट्रिक कोपर वायर 02 बंडल।

ये भी पढ़ें:पहले गोली मारी फिर लाश को जला दिया, काला जादू के शक में महिला को मार डाला
Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।