Hindi Newsझारखंड न्यूज़Ambulance stuck at railway crossing, injured truck driver dies
एंबुलेंस के इंतजार में घायल ट्रक ड्राइवर ने दम तोड़ा, कहां फंसी रह गई जीवन रक्षक गाड़ी?

एंबुलेंस के इंतजार में घायल ट्रक ड्राइवर ने दम तोड़ा, कहां फंसी रह गई जीवन रक्षक गाड़ी?

संक्षेप:

मृतक की पहचान बिहार के नवादा निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर सहाय के रूप में की गई। वह ट्रक चालक हैं और टायर फटने के कारण घायल हो गए थे, लेकिन फिर एंबुलेंस के ना आ पाने के कारण उनकी मौत हो गई।

Dec 07, 2025 08:30 am ISTRatan Gupta हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

झारखंड के चंदवा से घायल ट्रक चालक की एंबुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़पकर मौत हो जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल एंबुलेंस रेलवे फाटक पर फंसी रही और घायल चालक पंक्चर की दुकान पर इंतजार करता रहा और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अब जानिए आखिर टायर फटने से ड्राइवर कैसे घायल हो गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक की पहचान बिहार के नवादा निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर सहाय के रूप में की गई। दरअसल, ट्रक पर गैस सिलेंडर लोड कर चालक उमाशंकर शनिवार को पलामू के पांकी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर उसके ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया।

उमाशंकर पहिए में हवा भर किसी तरह चंदवा पहुंचा। वहां भूषाढ़ के समीप एक टायर दुकान में टायर का पंक्चर बनाने के लिए रुका, जहां वह टायर खोलकर दुकान के पास पहुंचा ही था कि इतने में अचानक टायर फट गया। इस घटना में ट्रक चालक उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, पर एंबुलेंस टोरी रेलवे फाटक पर फंस गई, जिसके कारण लगभग आधा घंटे तक चालक पंक्चर दुकान पर ही तड़पता रहा। एंबुलेंस के पहुंचते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रंधीर कुमार अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

- एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।