52 महीने जेल में बिताए, अब कोर्ट ने रेप के आरोपी को किया बरी; पीड़िता के बयान निकले…
न्यायिक हिरासत में रहकर ट्रायल फेस कर रहा सोनाहातू निवासी हारू मुखर्जी को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

झारखंड की जेल में करीब 4 साल 4 महीने से न्यायिक हिरासत में बंद रेप के आरोपी को बरी कर दिया गया है। अदालत ने आरोपी के ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह सही नहीं पाया है। आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है। न्यायिक हिरासत में रहकर ट्रायल फेस कर रहा सोनाहातू निवासी हारू मुखर्जी को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
पीड़िता के बयान निकले विरोधाभासी
आरोपी को उक्त आरोप में सोनाहातू पुलिस ने 4 अक्तूबर 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में ही था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल छह गवाह पेश किए गए थे। इनमें पीड़िता, उसके पति, पड़ोसी तथा अनुसंधानकर्ता शामिल थे। पीड़िता के बयान में भी कई विरोधाभास पाया गया।
फटे कपड़ों का कोई सबूत नहीं मिला
कथित रूप से फटे कपड़ों का कोई साक्ष्य जब्त नहीं किया गया और मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। यह मामला 27 अगस्त 2021 का है। पीड़िता ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त 2021 को आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुस आया, गाली-गलौज की, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना को लेकर सोनाहातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
एचईसी क्षेत्र में बच्चों के लगातार लापता होने की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। जेपी मार्केट निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार इसी महीने 3 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से लापता है। सूचना मिलने पर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान और दिलीप कुमार ने प्रिंस के परिजनों से मुलाकात की और मोहल्ले के लोगों के साथ विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव से मिलकर बच्चे की बरामदगी को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।
थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रिंस कुमार को खोज लिया जाएगा। इस दौरान आसपास के लोग भी परिजनों के घर एकत्र हुए और एकजुटता जताई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र बच्चे को बरामद नहीं कर पाता है तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड व प्रमाण पत्र के अनुसार, प्रिंस की उम्र 17 वर्ष है, जबकि सनहा में 18 वर्ष दर्ज किया गया है। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र में अंश-अंशिका के लापता होने का मामला सामने आया था, जिसे जनआंदोलन के बाद 13 दिनों में मुक्त कराया गया था।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें


