झारखंड में जीते कितने विधायक करोड़पति; कौन सबसे दौलतमंद, किसके पास सबसे कम संपत्ति?
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में 89 फीसदी 'करोड़पति' हैं। किस पार्टी का एमएलए सबसे अमीर है। विस्तृत जानकारी के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें...

झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में 89 फीसदी 'करोड़पति' हैं। झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के रामेश्वर उरांव 42.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक हैं। एडीआर ने चुनाव जीतने वाले 81 उम्मीदवारों में से 80 के हलफनामों का विश्लेषण किया। एडीआर ने पाया कि 71 नवनिर्वाचित विधायक 'करोड़पति' हैं। यह संख्या 2019 में चुने गए ऐसे विधायकों की संख्या से 20 फीसदी ज्यादा है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 71 करोड़पति विधायकों में से 28 झामुमो, 20 भाजपा, 14 कांग्रेस, चार राजद, दो भाकपा (माले) लिबरेशन और एक-एक लोजपा (रामविलास), जद (यू) और आजसू पार्टी से हैं। यानी जेएमएम के सबसे ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। इस चुनाव में झामुमो ने 34 विधानसभा सीटों जबकि उसके सहयोगी कांग्रेस ने 16, राजद ने चार और भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। पांच साल पहले 2019 में चुने गए 81 विधायकों में से 56 'करोड़पति' थे। 2014 में करोड़पति विधायकों की संख्या 41 थी।
इन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 21 विधानसभा सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी लोजपा (रामविलास), जद (यू) और आजसू पार्टी ने एक-एक सीट जीती। इस चुनाव में जीतने वाले हर उम्मीदवार की औसत संपत्ति 6.90 करोड़ रुपये है। साल 2019 के चुनाव में हर उम्मीदवार की औसत संपत्ति 3.87 करोड़ रुपये थी। विजयी उम्मीदवारों में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव 42.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं।
पांकी सीट से जीतने वाले भाजपा के कुशवाहा शशि भूषण मेहता 32.15 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर नवनिर्वाचित विधायक हैं, जबकि गोड्डा सीट से जीतने वाले राजद के संजय प्रसाद यादव 29.59 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। डुमरी सीट से जीते झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जयराम कुमार महतो के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास करीब 2.55 लाख रुपये की संपत्ति है। 14 नवनिर्वाचित विधायकों ने एक करोड़ रुपये और उससे अधिक की देनदारियों की घोषणा भी की है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


