Adityapur News: युवती का आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Adityapur News: आदित्यपुर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो एक युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित कर उसका यौन शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपित है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष साहू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर एक युवती के साथ अवैध संबंध स्थापित कर उसका यौन शोषण करने और बाद में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का गंभीर आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने इस संबंध में आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला पुराना बताया जा रहा है। लेकिन पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना रोड से सटे ब्राह्मण टोला के समीप रहने वाले आरोपी मनीष साहू को धर दबोचा।आदित्यपुर
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी मनीष साहू को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ की गई। फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


