ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरमहा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी दिसिंहभूम के जिला कार्यालय में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में...

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 06 Jun 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी दिसिंहभूम के जिला कार्यालय में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में भाजपा के दिग्ग्जों के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। 10 जून को भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची मेयर आशा लकड़ा, चाईबासा के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 14 और 15 जून को जैंतगढ़, सोनुवा, चक्रधरपुर में रेल, कोयला एवं खान राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल। 18 जून को उत्तर प्रदेश के जल मंत्री स्वतंत्रदेव चाईबासा के पिल्लाई हॉल में व्यापारी वर्ग को संबोधित करेंगे तथा 19 जून को कुमारडुंगी में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, आदित्यपुर मेयर विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला-खरसावां के संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, लोकसभा प्रवास के संयोजक उदय सिंह देव, सहसंयोजक संजय पांडे, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, बड़कुवर गागराई, गुरु चरण नायक, शशि भूषण सामड, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह तथा भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें