Adityapur News: पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: आदित्यपुर के छोटा खरकई पुल से एक युवती ने शुक्रवार को नदी में छलांग लगाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती अचानक पुल पर आई और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने नदी में कूदकर सभी को चौंका दिया।

Adityapur News: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर को जोड़ने वाले पुराने छोटा खरकई पुल से शुक्रवार को एक युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक पुल पर पहुंची और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई।


