Adityapur News: शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का विकास : केपी सोरेन
Adityapur News: गम्हरिया के विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा, अधिकार और शिक्षा पर चर्चा हुई। प्रो. कालीपद सोरेन ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि सुकलाल महतो ने सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर दिया। कार्यक्रम में संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
Adityapur News: गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, अधिकार, शिक्षा और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुकलाल महतो उपस्थित रहे।प्रो. सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।सुकलाल
महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवन-पद्धति प्रकृति से गहराई से जुड़ी है। उन्होंने संस्कृति, परंपरा, अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा के संरक्षण के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर दिया।कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। अंत में शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक सुधांशु सरकार, हिमांशु सरकार, प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।


