अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति अभियान का किया आयोजन
आदित्यपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में तंबाकू और अन्य नशों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

आदित्यपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। रैली बोलाइडीह लाल बिल्डिंग चौक से प्रारंभ होकर गायत्री नगर व आसपास के क्षेत्रों से निकली। इसमें शामिल लोगों ने तंबाकू व अन्य नशों के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। आदित्यपुर क्षेत्र में पथ संख्या-10, गायत्री मंदिर से एमआइजी गायत्री मंदिर तक, बंतानगर से महावीर नगर तक यह रैली निकली। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों, युवाओं, महिलाओं व विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व समाज को नशा मुक्त, स्वस्थ व संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


