
शिक्षा के बिना विकास असंभवः चम्पाई सोरेन
आदित्यपुर के श्रीराम इंग्लिश उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में हर श्रेणी के लोगों को अच्छी...
आदित्यपुर, संवाददाता। सर्वो नगर, आदित्यपुर के पास श्रीराम इंग्लिश उच्च विद्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना विकास असंभव है। शिक्षा से ही हमारा समाज है। सभ्य और विकसित समाज के निर्माण के लिए शैक्षणिक वातावरण बहुत जरूरी है। सोरेन ने कहा कि औद्यौगिक क्षेत्र होने के कारण यहां हर श्रेणी के लोग रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी न हो हमें इसका ख्याल रखना होगा।
इससे पूर्व वहां पहुंचने पर आदिवासी रीति रिवाज से सोरेन का स्वागत किया गया। वहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर आदिवासी सभ्यता संस्कृति पर आधारित नृत्य संगीत कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एसडी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी, स्कूल के संचालक सुरेश सिंह, संजीव सिंह, वरीय राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव, आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सुंडी, पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष गजानंद साव उर्फ गाजू साव, राजद नेता सकला मार्डी, शिक्षाविद रवींद्र तिवारी, महिला समाजसेवी सरस्वती मार्डी, गुरु प्रसाद महतो, सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, प्रमोद कुमार सिंह, रवींद्र, बिन्दु पाड़ेया, सुदर्शन प्रसाद, सिकंदर आजम, सुषमा शर्मा, नीतू कुमारी, पूजा साँडिल, लक्ष्मी महतो, राखी लेयांगी, सरिता वीणा एक्का, विनीता कुमारी, संध्या कुमारी, तृप्ति, वंदना, सुनीता श्रीवास्तव, संगीता सिंह, पूजा, बबीता, अर्चना, खुशबू, रेणु, पायल, वीर सिंह कुंकल, प्रशांत कुमार, शिवानी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




