ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुर हक और अधिकार के लिए आगे आएं मजदूर : राकेश्वर

हक और अधिकार के लिए आगे आएं मजदूर : राकेश्वर

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूरों के बगैर विकास की कल्पना नहीं कि जा सकती है।...

 हक और अधिकार के लिए आगे आएं मजदूर : राकेश्वर
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 25 Oct 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूरों के बगैर विकास की कल्पना नहीं कि जा सकती है। मजदूरों को अपनी शक्ति और कौशलता का एहसास होना चाहिए। संगठन के बल पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें। हक और अधिकार के लिए आगे आएं। नरेंद्र भवन में झारखंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ड्राइवरों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि देश में 3 करोड़ 40 लाख से अधिक इंटक के सदस्य हैं।

इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की व्यथा को दूर करने के लिए इंटक लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महामंत्री सह कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, इंटक के प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेंद्र मिश्रा, संजीव ठाकुर, अमित कुमार, त्रिनाथ मुखी आदि उपस्थित थे।

मनोज सिंह बने उपाध्यक्ष

इस अवसर पर झारखंड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन का कमेटी गठन कर मनोज सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुनील गुप्ता को संयुक्त महामंत्री, गुलाब चंद सिंह को सहायक सचिव के अलावा कार्यकारिणी में संजय पासवान, उमेश सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस अवसर पर करीब दो सौ से अधिक सदस्य बनाये गए। पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन का विकास एवं हित में कार्य करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें