
पति एवं ससुराल वालों पर मारपीट एवं जलाने का प्रयास का मामला दर्ज
पति एवं ससुराल वालों पर मारपीट एवं जलाने का प्रयास का मामला दर्ज गम्हरिया,
गम्हरिया, संवाददाता। पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, जलाने का प्रयास एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की प्राथमिकी आदित्यपुर थाना में महिला ने दर्ज करायी है। बताया गया कि महिला की मई 2023 में शादी हुई है। उसके कुछ दिन बाद से ही पति द्वारा गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दिया गया। इसमें उसके परिवार के सदस्य भी सहयोग कर रहे थे। महिला ने बताया कि मई में भी उसके पति द्वारा मारपीट कर जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर मायके चली गयी। इसके बाद आदित्यपुर थाना में शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगायी थी।
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर समझौता करा भेज दिया। समझौता के बाद भी पति व ससुराल वालों द्वारा मारपीट व गाली-गलौज जारी रखने पर महिला ने 11 नवंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शिकायत की। इसमें भी दोनों पक्षोको बुलाकर सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ। इस बीच 29 नवंबर को जब महिला अपने पति से बात करने ससुराल गयी तो देखा कि वह नशे की हालत में है। अपनी पत्नी व ससुर को गालियां देने लगा। इसके बाद वे अपनी मायके लौट आयी। उसके बाद महिला ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रह रहे पति अभिषेक कुमार, ससुर योगेंद्र प्रसाद, ननद मधुमिता, जीजा ऋतेश कुमार, छोटी ननद मीनाक्षी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगायी है। महिला के बयान पर पति एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विनोद तिर्की, थाना प्रभारी, आदित्यपुर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




