नीमडीह में हाथियों का उत्पात, गरमा धान को पहुंचाया नुकसान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आदित्यपुरचांडिल के नीमडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। आठ हाथियों के झुंड ने अंडा और हुतु गांव में फसलों को नुकसान पहुँचाया। इससे किसान चिंतित हैं और ग्रामीण रातभर जागकर सुरक्षा की कोशिश कर रहे हैं।

चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आठ जंगली हाथियों के झुंड ने नीमडीह के अंडा एवं हुतु गांव में उत्पात मचाकर खेत में लगे गरमा धान और सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के इस उत्पात मचाने के बाद जहां किसान अपने फसलों को लेकर चिंतित हैं। वहीं, ग्रामीणों में भय बना हुआ है और वे सुरक्षा को लेकर गांव में रात जगा कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


