उत्क्रमित ओड़िया मवि में पानी की गंभीर समस्या
आदित्यपुर के उत्क्रमित ओड़िया मध्य विद्यालय में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लगभग 600 छात्र यहां पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण परेशानी हो रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के मनोज पासवान ने डीसी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

आदित्यपुर,संवाददाता। ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित उत्क्रमित ओड़िया मध्य विद्यालय में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में लगभग 600 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पानी का कनेक्सन है लेकिन प्रेशर कम रहता है। पानी कभी आता है तो कभी नहीं आता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने विद्यालय में पानी की समस्या पर चिन्ता जतायी है। अविलंब बोरिंग करा कर विद्यालय में पानी की समस्या का निदान कराने की मांग की है। इस संबंध में पासवान ने डीसी को निबंधित डाक के माध्यम से पत्र भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


