Adityapur News: आदित्यपुर में अन मैप्ड मतदाताओं की सुस्ती से बढ़ी परेशानी
Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अनमैप्ड मतदाताओं की सुस्ती ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। नोटिस मिलने के बावजूद मतदाता जरूरी दस्तावेज जमा करने नहीं पहुंच रहे हैं। सुनवाई 24 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगी, पर उपस्थिति बहुत कम है।

Adityapur News: ग़म्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अनमैप्ड मतदाताओं की सुस्ती ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। नोटिस मिलने के बाद भी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज जमा मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अनमैप्ड मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। सीओ सह एईआरओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में अनमैप्ड मतदाता सुनवाई में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में ये मतदाता अंतिम सूची में नाम दर्ज कराने का वंचित हो सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए लगे हैं 5 शिविर
मतदाता सुनवाई की व्यवस्था
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए अंचल कार्यालय के अलावा आयडा, एसिया, गायत्री शिक्षा निकेतन और नगर निगम कार्यालय में दावा-आपत्ति की सुनवाई की व्यवस्था की गई है। इन पांच स्थानों पर एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ स्तर पर सुनवाई किये जा रहे हैं। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार मतदाता 2003 के दस्तावेज (स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी के) अथवा जन्मतिथि के आधार पर निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या
160 बूथों पर 40 हजार अनमैप्ड मतदाता
बताया गया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 160 बूथों में करीब 40 हजार मतदाता अनमैप्ड हैं। सोमवार को सुनवाई के पहले दिन करीब 30 प्रतिशत अनमैप्ड मतदाता ही उपस्थित हुए। वहीं, मंगलवार को उपस्थिति और कम रही। इससे निर्वाचन विभाग की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार, मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से सुनवाई में शामिल होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


