मतदान केंद्रों पर आज और कल लगेगा विशेष शिविर

Apr 04, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

झारखंड में मतदाता सूची मिलान कार्यक्रम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। आदित्यपुर नगर निगम के मतदान केंद्रों पर 4 और 5 अप्रैल को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बीएलओ और पर्यवेक्षक मतदाताओं का 2003 की सूची से मिलान करेंगे। यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

मतदान केंद्रों पर आज और कल लगेगा विशेष शिविर

गम्हरिया। राज्य में एसआईआर को लेकर मतदाता सूची मिलान का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इसी के मद्देनजर मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। इस संदर्भ में आदित्यपुर नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक को 4 एवं 5 अप्रैल को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि को 9 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्र में विशेष कैंप लगाकर मतदाताओं का मैपिंग कार्य करेंगे। इसके साथ ही एएसडीडी की सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।