सालडीह बस्ती में हथियार के साथ बदमाशों का तांडव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में बदमाशों ने हथियार के साथ तांडव मचाया। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागर महतो और उसके साथियों ने हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बस्ती के लोग बदमाशों से डरते हैं, जो नशे में आकर हमला करते हैं।

सालडीह बस्ती में हथियार के साथ बदमाशों का तांडव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में बीती रात और शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने हथियार के साथ जमकर तांडव मचाया। पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह वारदात आपसी रंजिश में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सागर महतो के साथ कई बदमाश बस्ती में प्रवेश किये और हथियार लहराने के साथ चापड़ से हमला किया। एक युवक के साथ मारपीट भी की। जब बस्ती के लोग बदमाशों से दो-दो हाथ करने को एकजुट हुए तो सभी फरार हो गये। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और चापड़ बरामद किया।

पुलिस ने कविता पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में चार नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाश नशे की हालत में बस्ती में आकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। गुरुवार को भी इन बदमाशों ने फरसा से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। निवासियों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे हैं।सागर महतो समेत चार नामजदथाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है। मामले में सागर महतो, प्रेम, चंदन छोटू महतो को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कुछ अज्ञात भी हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जो कारतूस मिले हैं, उसका प्रयोग किस पक्ष की ओर से किया गया इसकी जांच हो रही है। जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि बस्ती वासियों के अनुसार पिस्तौल लहरायी गयी है, पर फायरिंग जैसी घटना नहीं घटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।