ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरकांड्रा में ग्रामीणों ने किया कचरा डंपिंग का विरोध

कांड्रा में ग्रामीणों ने किया कचरा डंपिंग का विरोध

आदित्यपुर नगर निगम का कांड्रा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में प्रस्तावित कचरा डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध कर दिया। इसके बाद कचरा गिराने गए नगर निगम के कर्मचारियों को ट्रैक्टर समेत...

कांड्रा में ग्रामीणों ने किया कचरा डंपिंग का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 11 May 2018 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर नगर निगम का कांड्रा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में प्रस्तावित कचरा डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध कर दिया। इसके बाद कचरा गिराने गए नगर निगम के कर्मचारियों को ट्रैक्टर समेत बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस दौरान एक ट्रैक्टर कचरा गिरा चुके नगर निगम कर्मचारियों की काफी फजीहत हुई। प्रस्तावित स्थल पर पारंपरिक हथियारों से लैस आसपास के ग्रामीण जुट गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन को उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। शहर के प्रदूषित कचरे से गांव के लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। बच्चे भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। गांव के स्वच्छ वातावरण पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार गोपीनाथपुर के जिस स्थल पर कचरा डंपिंग की जा रही है, वहां श्मशान घाट और स्कूल समेत आसपास कई गांव हैं। अगर कचरा डंपिंग की गयी तो क्षेत्र के ग्रामीण इसका पुरजोर विरोध करेंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को सरायकेला में उपायुक्त से मिलकर वे अपनी बातें रखेंगे। कचरा डंपिंग के विरोध में मुख्य रूप से मुखिया पियो हांसदा, ग्राम प्रधान मंगल मांझी, माकर सोरेन, धनाय बास्के, किशोर महतो, ठंडा महतो, रोहित सोरेन, समीर महतो, जगन्नाथ मंडल, गुनू महतो, अनीता सोरेन, रीता सोरेन, समीर महतो, धनीराम महतो, मनसा राम महतो समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें