Adityapur News: कुकड़ू: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: चांडिल जिले के कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार को बारिश के दौरान वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोना मनी महतो और मुक्ता महतो के रूप में हुई। घटना में तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

कुकड़ू: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
कुकड़ू: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Adityapur News: चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता महतो,भानु महतो एवं सरिता महतो गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका ईचागढ़ सीएचसीबमे इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान सोना मनी महतो (41) और मुक्ता महतो (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे दोनों महिलाएं धान खेत में थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच वज्रपात होने से दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।

गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: कुकड़ू: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, तीन घायल