ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरचौका से स्कूटी चोरी कर रांची भाग रहे जमशेदपुर के दो बदमाशों की पिटाई

चौका से स्कूटी चोरी कर रांची भाग रहे जमशेदपुर के दो बदमाशों की पिटाई

चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ के पास से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी कर रांची की तरफ भाग रहे जमशेदपुर के सोनारी के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर...

चौका से स्कूटी चोरी कर रांची भाग रहे जमशेदपुर के दो बदमाशों की पिटाई
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 17 Sep 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ के पास से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी कर रांची की तरफ भाग रहे जमशेदपुर के सोनारी के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दोपहर करीब एक बजे की है।

चौका निवासी राजेश सिन्हा चौका मोड़ के पास अपनी दुकान के आगे स्कूटी लगाकर अंदर गये और कुछ ही देर बाद बाहर निकले तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने खोज खबर ली तो पता चला की उनकी स्कूटी को दो युवक रांची की ओर ले जा रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीण सक्रिय हो गये तथा पीछा कर दोनों युवकों को दिनाई के पास पकड़ पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बदमाश सोनारी स्थित ग्वाला बस्ती के रोहित कुमार एवं सोनारी स्थित पानी टंकी के पास के श्याम ठाकुर हैं।

पूछताछ में बताया कि वे स्कूटी चोरी कर रांची ले जा रहे थे। राजेश सिन्हा के बयान पर चौका थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा। दोनों ने पहले भी बाइक की चोरी की है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें