नीमडीह : गैस सिलेंडर लदा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गम्हरिया से बंगाल जा रहा था ट्रक

Mar 13, 2026 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल में टाटा-पुरुलिया सड़क मार्ग पर पाथरडीह के पास एक ट्रक गैस सिलेंडर लादकर अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। ट्रक चालक ने बताया कि वह आराम करने के बाद ट्रक लेकर आगे बढ़े थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नीमडीह : गैस सिलेंडर लदा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गम्हरिया से बंगाल जा रहा था ट्रक

चांडिल। टाटा-पुरुलिया सड़क मार्ग (एनएच-18) स्थित पाथरडीह के पास गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे की है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक गम्हरिया थाना मोड़ के पास स्थित इंडेन गैस फिलिंग सेंटर से करीब 360 रसोई गैस सिलेंडर लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के कोटशिला जा रहा था। ट्रक चालक सुकुमार सिंह ने बताया कि देर रात भोजन करने के बाद वह पाथरडीह के पास कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। सुबह जब वे वाहन लेकर आगे बढ़े तो ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा और पलट गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन की। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस की निगरानी में सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।