Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsTraining for Election Officials Conducted in Kukudu Block for Municipal Elections
नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

संक्षेप:

चांडिल में नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में मतदान कर्मियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण हुआ। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के पीओ और मतदान कर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर ने मतदान की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी और व्यावहारिक अभ्यास कराया।

Feb 11, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के पीओ, पी-1, पी-2, पी-3 एवं पी-4 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला उपस्थित रहीं। मास्टर ट्रेनर आशीष मल्लिक, अजीत कुमार सीट एवं नयन मणि दास ने मतदान से पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा बैलेट पेपर से होने वाले मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। इसमें मतपेटी की तैयारी, बैलेट पेपर का सही उपयोग, मतदाता पहचान, मतदान पर्ची निर्गत करना, गोपनीय मतदान सुनिश्चित करना, थर्ड पैकेट की तैयारी, खुले लिफाफे की प्रक्रिया, सीलिंग व पैकिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;