
2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं तो साबित करनी होगी नागरिकता
गम्हरिया में प्रखंड सभागार में बीएलओ को मतदान केंद्र के मतदाताओं का मैपिंग करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 136 बीएलओ और पर्यवेक्षक शामिल थे। प्रशिक्षण में ऑनलाइन मतदाता विवरण खोजने के तरीके और 2003 की मतदाता सूची की जानकारी दी गई। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई।
गम्हरिया, संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलओ को एसआईआर का दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आदित्यपुर नगर निगम और प्रखंड के 136 बीएलओ और पर्यवेक्षक शामिल थे। उक्त प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत सभी मतदाताओं का बीएलओ एप्प में मैपिंग करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन मतदाताओं का नाम खोजने के लिए सभी विकल्पों के बारे में बताया गया। बीएलओ को बताया गया कि ऑनलाइन ईसीआईडॉटगोवडॉटइन अथवा सीईओझारखंडडॉटगोवडॉटइन वेबसाइट से आप पता लगा सकते हैं कि मतदाता का विवरण 2003 में किस राज्य के किस विधानसभा में कितना नंबर बूथ में कितने नंबर सीरियल में था।
जिससे उसका मैपिंग करना आसान हो जाएगा। बताया गया कि जिनका नाम 2003 के मतदाता सूची में नहीं मिलेगा, उन्हें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सच्चिदानंद चौधरी, निर्वाचन विभाग से रंजीत कुमार सिंह, अमन कुमार समेत सभी नगर निगम एवं प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने की। बैठक में वर्तमान मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में राजद के पुरेंद्र नारायण सिंह, डीएन सिंह, कांग्रेस के अखिलेश सिंह, दिनेश हांसदा, निर्वाचन विभाग से रंजीत कुमार सिंह और कृष्णा कुमार महतो सहित सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




