ट्रैक्टर दुर्घटना में मृतकों का गांव में हुआ अंतिम, घायलों का चल रहा इलाज
गम्हरिया में वन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से चालक फागू हांसदा की मौत हो गई। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक की भी मौत हुई और तीन लोग घायल हो गए। फागू ने परिवार का भरण-पोषण करने का कार्य किया था।

गम्हरिया, संवाददाता। वन विभाग द्वारा खोदे गये गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से मृत चालक महतानडीह निवासी फागू हांसदा का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में शव आने पर पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि सोमवार शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक व एक अन्य युवक की मौत हो गयी थी। इस घटना में तीन युवक घायल हो गये थे। मृतकों में फागू हांसदा का गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि एक अन्य मृतक रामेश्वर हेंब्रम के शव को परिजन उसका पैतृक गांव हुरलुंग ले गये। घायल युवकों का इलाज जारी है।
फागू तीन भाई व एक बहन में मझला था। चार माह पूर्व बड़ा भाई की मौत हो चुकी है। वर्तमान में छोटा भाई व अविवाहित बहन व माता-पिता हैं। एक वर्ष पूर्व फागू की शादी हुई थी। उसका कोई संतान नहीं है। फागू ही ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। हुरलूंग निवासी रामेश्वर हेंब्रम एक माह पहले माहतानडीह स्थित दीदी घर आया था। यहीं रहकर वह मजदूरी कर रहा था। चार भाइयों में छोटा व अविवाहित था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


