Adityapur News: इलाज में लापरवाही पर गर्भ में मृत मिला तीन माह का बच्चा, परिजनों का हंगामा
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: आदित्यपुर के सिद्धेश नर्सिंग होम में गर्भावस्था के दौरान चिकित्सा सलाह का पालन न करने के कारण एक महिला के गर्भ में तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। पति और परिवार ने अस्पताल में हंगामा किया, लेकिन पुलिस की介入 के बाद स्थिति सामान्य हुई। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह का पालन करने की अपील की।

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित सिद्धेश नर्सिंग होम में राजनगर की रहनेवाली नमिता डे नामक महिला के गर्भाश्य में तीन माह के बच्चे की मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल में महिला के पति पति टिंकू डे और उसके परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सकों से सकारात्मक वार्ता के बाद सभी वापस लौट गये।
घटनाक्रम
इधर मामले को लेकर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनोरमा सिद्धेश से बताया कि करीब तीन माह की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड में बच्चे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन लेने तथा पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, मरीज द्वारा चिकित्सकीय सलाह का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। चिकित्सक के अनुसार मरीज को नियमित रूप से इंजेक्शन लेने और आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह नियमित इंजेक्शन नहीं लेती थी और स्कूटी से आना-जाना भी करती थी। 2 अगस्त को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मरीज को चिकित्सक से दिखा कर जाने की सलाह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक ने दी थी लेकिन मरीज बिना चिकित्सक से सलाह लिए वापस चली गई थी। इसके बाद 15 तारीख को दर्द और रक्तस्राव की शिकायत के बाद मरीज दोबारा इलाज के लिए नर्सिंग होम पहुंची। चिकित्सक के अनुसार मरीज के पेट में ही बच्चा मर चुका था। मरीज की गंभीर स्थिति देख उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया तथा आवश्यकतानुसार पानी चढ़ाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति खराब हो चुकी थी।जिसके बाद तीन माह का भ्रूण पूरी तरह बाहर निकलने के बाद सफाई की गई।चिकित्सकीय सलाह
चिकित्सक के अनुसार उपचार के बाद महिला की स्थिति पूरी तरह सामान्य और स्वास्थ्य है। हालांकि, सोमवार सुबह परिजनों की ओर से हंगामा किया गया। इलाज कर रही चिकित्सक ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं, इंजेक्शन, आराम और अन्य सलाह का शत-प्रतिशत पालन करें। किसी भी परेशानी या रक्तस्राव की स्थिति में बिना देरी किए चिकित्सक से संपर्क करें।अक्षय प्रश्न
✦इस घटना में महिला का नाम क्या है?−
महिला का नाम नमिता डे है।
✦डॉक्टर ने महिला को क्या सलाह दी थी?+


