Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsTragic Death of AGM Abhishek Hazra in Godown Fire Incident
एसएफसी गोदाम अग्निकांड : झुलसे सहायक के बाद एजीएम ने भी तोड़ा दम

एसएफसी गोदाम अग्निकांड : झुलसे सहायक के बाद एजीएम ने भी तोड़ा दम

संक्षेप: गम्हरिया के एसएफसी गोदाम में आग लगने से झुलसे AGM अभिषेक हाजरा की मंगलवार को मौत हो गई। हाजरा का इलाज जमशेदपुर के टीएमएच की बर्न यूनिट में चल रहा था। उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उन्हें अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। हाजरा की शादी तीन साल पहले हुई थी।

Wed, 5 Nov 2025 02:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया, संवाददाता। जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम अग्निकांड में झुलसे एजीएम अभिषेक हाजरा की भी मंगलवार को मौत हो गयी। हाजरा को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे एजीएम के सहायक राजू सेनापति की सोमवार को मौत हो गयी थी। दोनों का इलाज जमशेदपुर के टीएमएच की बर्न यूनिट में चल रहा था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर शोकाकुलों का तांता लग गया। मालूम हो कि 28 अक्तूबर को गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंचे सहायक गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और सहायक राजू सेनापति बुरी तरह झुलस गये थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाजरा मूल रूप से ईचागढ़ के रहनेवाले थे। पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी : अभिषेक के पिता निखिल हाजरा गम्हरिया प्रखंड में ही पंचायत सचिव के पद पर थे। वर्ष 2013 में उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसके बाद अभिषेक का 18 वर्ष पूरा होने पर अनुकंपा के आधार पर 2014 में जनसेवक के पद पर नौकरी मिली थी। इसी दौरान उन्हें एजीएम का भी प्रभार सौंपा गया था। तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान : हाजरा की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। परिवार में मां एवं छोटा भाई है। दाह संस्कार कल पार्वती घाट पर किया जाएगा। हाजरा मूल रूप से ईचागढ़ के रहनेवाले थे। पिता की नौकरी मिलने पर वह आदित्यपुर में बस गये थे। इधर, राजू सेनापति की कल मौत के बाद मंगलवार को कांड्रा में दाह संस्कार कर दिया गया। हाजरा के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा एजीएम अभिषेक हाजरा के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रभारी एमओ सुनील चौधरी की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में इस घटना पर दुखद बताया गया। हाजरा के असामयिक निधन को दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई।