Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsTragic Accident in Palobeda Father and Daughter Killed as Truck Overturns
गिट्टी लदे हाईवा पलटने से पिता -पुत्री की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

गिट्टी लदे हाईवा पलटने से पिता -पुत्री की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

संक्षेप:

कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार सुबह एक गिट्टी लदे हाईवा के पलटने से पिता बीरबल मुर्मू और उनकी ढाई वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की मौत हो गई। हादसा एक कच्चे मकान पर हुआ। बीरबल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Nov 23, 2025 01:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

ग़म्हरिया।कांड्रा थाना अंतर्गत सुदूर जंगल बहुल क्षेत्र हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार की सुबह गिट्टी लदे हाइवा के पलटने से पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। हांडीभागा से सुदूर क्षेत्रों तक सड़क निर्माण कार्य कर रही सड़क निर्माता कंपनी लीडिंग कंस्ट्रक्शन की एक गिट्टी लदी हाईवा रविवार सुबह पालोबेड़ा के पास एक कच्चे मकान पर पलटी हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हाईवा पलटकर सड़क किनारे घर पर जा गिरी और नीचे दब जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3O वर्षीय बीरबल मुर्मू और उनकी ढाई वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि बीरबल मुर्मू की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे कांड्रा थाना की पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इस दर्दनाक हादसे को लेकर गांव में भारी रोष है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा पंचायत की मुखिया सुगी मुरमू भी घटना स्थल पर पहुंची और परिवार वालो को मदद का आश्वासन दिया है।