
आदित्यपुर: बस की टक्कर से युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने चालक को किया पुलिस के हवाले
संक्षेप: फोटो: जब्त बस, थाना पहुंचे बस्ती के लोग और मृतक का फाईल फोटो आदित्यपुर: बस की टक्कर से की मौत, स्थानीय लोगोंआदित्यपुर: बस की टक्कर से की मौत, स्थानीय
इमली चौक के पास शुक्रवार दोपहर बस की चपेट में आकर सालडीह बस्ती निवासी गोलू महतो (24 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने बस और उसके चालक को पकड़कर आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रिलायंस फ्रेश में काम करता था। शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ ड्यूटी के लिए निकला था। इसी क्रम में बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, मृतक के दोस्त को हल्की चोट लगी है और खतरे से बाहर है।

इधर, पुलिस प्रावधान के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों ने इस मामले को लेकर मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह अपनी मां के साथ रहता था। मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सख्त निगरानी की मांग जानकारी के अनुसार, गोलू महतो अपनी स्कूटी से काम पर जा रहा था, तभी टाटा- कांड्रा रूट की एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोलू सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




