सुबह तीन बजे से लेकर मध्यरात्रि तक सड़क पर चांडिल न्यू बाईपास पर लगा रहा जाम
चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर एक ट्रक के ब्रेक डाउन होने के कारण 21 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। सोमवार तड़के तीन बजे से लेकर मध्यरात्रि तक सड़क पर गाड़ियां रेंगती रहीं। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पितकी फाटक के बंद होने से स्थिति और बिगड़ गई।

चांडिल न्यू बाईपास पर 21 घंटे से ज्यादा समय तक जाम चांडिल, संवाददाता। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर एक ट्रक के ब्रेक डाउन होने के कारण सड़क पर सोमवार तड़के तीन बजे से लेकर मध्यरात्रि तक सड़क पर जाम लगा रहा। गाड़ियां दिन भर रेंगती रहीं। सड़क पर अस्त व्यस्त का माहौल रहा। जाम लगने के कारण सड़क पर करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पितकी फाटक के लगातार बंद होने से जाम और बढ़ गया। पितकी एवं जामडीह के रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज का काम मार्च माह के अंत तक वन साइड शुरू होने के बाद काफी हद तक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
फोटो न0 3: चांडिल न्यू बाईपास पर लगा jaam फोटो न0 4: चांडिल न्यू बाईपास पर लगा जाम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


