चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर पिछले 100 घंटे से लगा है जाम

Mar 01, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर पिछले 100 घंटे से ज्यादा समय से जाम लगा हुआ है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ट्रक चालकों का जीवन त्राहिमाम कर र

चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर पिछले 100 घंटे से लगा है जाम

चांडिल,संवाददाता। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर पिछले 100 घंटे से ज्यादा समय से जाम लगा हुआ है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ट्रक चालकों का जीवन त्राहिमाम कर रहा है। बाईपास पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जाम लगा रहा। चांडिल न्यू बाईपास सड़क स्थित घोड़ानेगी से लुपुंगडीह तक करीब 06 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से आमलोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण लोगों का जिंदगी दुभर हो गया है। स्कूली बच्चों को भी जाम से परेशान होना पड़ रहा है। पितकी रेलवे फाटक के बार-बार और अधिकांश समय बंद रहने के कारण आए दिन न्यू बाईपास पर जाम लग रहा है।

इस संबंध में जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई संज्ञान नहीं लेने पर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।