चांडिल न्यू बाईपास पर 20 घंटे से महाजाम, लगी 6 किमी लंबी कतार
चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर लगातार चौथे दिन जाम की स्थिति बनी रही। घोड़ानेगी से लुपुंगडीह तक लगभग 6 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। ट्रक चालकों और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पितकी रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने और ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है।

चांडिल, संवाददाता। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की देर रात तक चांडिल न्यू बाईपास सड़क स्थित घोड़ानेगी से लुपुंगडीह तक कर करीब 6 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम के कारण ट्रक चालक त्राहिमाम करते रहे। वहीं, आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। छात्रों को भी जाम के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पितकी रेलवे फाटक के बार- बार बंद होने के कारण आए दिन न्यू बाईपास पर जाम लग रहा है।
देर रात वाहनों का पहिया धीरे-धीरे सरकता रहा। पितकी और जामडीह में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से जाम के कारण स्थिति और भयावह होती जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



