छात्र -छात्राओं के बीच प्रतियोगिता परीक्षा पुस्तक का वितरण

Feb 10, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

टिस्को मजदूर यूनियन ने प्राथमिक विद्यालय, छोटा ग़म्हरिया में छात्र-छात्राओं के बीच नवोदय प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें वितरित कीं। मुख्य अतिथि शिवलखन सिंह ने बताया कि यह पुस्तक बच्चों के लिए बेहद उपयोगी होगी। यूनियन का उद्देश्य टीजीएस कंपनी के आसपास के गांवों के मेधावी बच्चों को मदद पहुंचाना है।

छात्र -छात्राओं के बीच प्रतियोगिता परीक्षा पुस्तक का वितरण

टिस्को मजदूर यूनियन ने बांटी नवोदय प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें टिस्को मजदूर यूनियन ने बांटी नवोदय प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें ग़म्हरिया। टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता परीक्षा पुस्तक का वितरण किया गया। छोटा ग़म्हरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 20 प्रतिभागियों को पुस्तक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश में यह पुस्तक बच्चों के लिए सबसे उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यूनियन का प्रयास टीजीएस कंपनी के इर्दगिर्द के गांवों के मेधावी बच्चों को मदद पहुंचाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए क्षेत्र में लगातार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन के ट्रेजरर दिलीप महतो की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित थे। फोटो : 01, सोमवार को प्रतिभागी बच्चों के साथ शिव लखन सिंह एवं अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।