Adityapur News: वज्रपात से कल्पनापुरी फीडर की बिजली ठप, देर शाम तक नहीं हुई बहाल

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: आदित्यपुर में तेज बारिश के दौरान जेबीवीएनएल के कल्पनापुरी सब स्टेशन पर वज्रपात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई, जबकि ट्रांसफार्मर की मरम्मत में भी कठिनाई आई। विभागीय कर्मचारी वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिये बिजली बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Adityapur News: वज्रपात से कल्पनापुरी फीडर की बिजली ठप, देर शाम तक नहीं हुई बहाल

Adityapur News: आदित्यपुर। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच सोमवार को दोपहर बाद जेबीवीएनएल के कल्पनापुरी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से कल्पनापुरी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। लगातार वर्षा के बीच विद्युत विभाग के कर्मचारियों को खराबी दूर करने में कठिनाई आ रही थी। इस वजह से देर शाम तक फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी हुई।

बारिश के दौरान लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई। वहीं, समाचार लिखे जाने तक जेबीवीएनएल की टीम कल्पनापुरी फीडर को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटी थी।विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, वज्रपात से हुए नुकसान का आकलन कर मरम्मत की जा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: वज्रपात से कल्पनापुरी फीडर की बिजली ठप, देर शाम तक नहीं हुई बहाल