ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरतीन सूत्री मांगों के लेकर गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने लगाया काला बिल्ला

तीन सूत्री मांगों के लेकर गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने लगाया काला बिल्ला

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आहृवान पर शुक्रवार को जिले के सभी गृहरक्षा वाहिनी के महिला-पुरूष जवान काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटि निभायी। सरकारी विभाग, उपायुक्त कार्यालय, विभिन्न थानों में...

तीन सूत्री मांगों के लेकर गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने लगाया काला बिल्ला
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 15 Dec 2018 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आहृवान पर शुक्रवार को जिले की सभी गृहरक्षा वाहिनी के महिला-पुरुष जवानों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की।

सरकारी विभाग, उपायुक्त कार्यालय, विभिन्न थानों में पदस्थापित जवानों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की। एसोसिएशन राज्य के सभी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी नियमित करने की मांग कर रहा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में राज्य के होमगार्ड को पुलिस के समान कार्य पर समान वेतन देने की मांग कर रहा है। इनकी तीसरी मांग होमगार्ड मुख्यालय द्वारा बिना जांच पड़ताल एवं स्पष्टीकरण के तानाशाही नीति के तहत सेवा मुक्त किये गये होगार्ड जवानों को पुन: वापस करने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें