बिरडीह गांव के पास पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीण भयभीत

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल के बिरडीह गांव के पास तीन गजराजों ने स्वर्णरेखा नदी में जलक्रीड़ा की। ये गजराज भरी दुपहरिया में काफी देर तक नदी में खेलते रहे और शाम तक वहीं रुके रहे। वन विभाग गजराजों पर नजर रखे हुए है, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल है।

बिरडीह गांव के पास पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीण भयभीत

चांडिल। तमाड़ सीमा से सटे ईचागढ़ के बिरडीह गांव के पास तीन गजराजों के झुंड ने स्वर्णरेखा नदी में जमकर जलक्रीड़ा की। गजराजों का झुंड भरी दुपहरिया में काफी देर तक स्वर्णरेखा नदी में जलक्रीड़ा करता रहा। देर शाम तक तीनों गजराज बिरडीह के पास डेरा जमाए हुए थे। फॉरेस्टर मुकेश महतो ने बताया कि वन विभाग गजराजों पर नजर रखे हुए है। इधर, गजराजों के डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।