ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरअन्य दलों के छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

अन्य दलों के छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई की ओर से रविवार को चार पंचायतों का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गम्हरिया प्रखंड के उज्ज्वलपुर में किया...

अन्य दलों के छह सौ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 12 Nov 2018 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई की ओर से रविवार को चार पंचायतों का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गम्हरिया प्रखंड के उज्ज्वलपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चार पंचायतों से विभिन्न दलों के छह सौ लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें महिलाओं की भी संख्या काफी थी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार दुबारा वापस आएगी। महागठबंधन पर उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जब वे झामुमो की सरकार में विधायक थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि शहीद के परिजनों को एक नौकरी और आंदोलनकारियो को 10 हजार रुपये पेंशन देगी। लेकिन झामुमो ने वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने शहीदों को सम्मान देने का काम किया है। सांसद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भी भाजपा सरकार ही बनाएगी। उन्होने कहा कि यूपी में अबतक कोई संत मुख्यमंत्री नहीं बना था। अब योगी सीएम हैं और लोगों की मांगें पूरी हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिला महामंत्री गणेश महाली ने की। इस दौरान उदय सिंह देव, अशोक षाड़ंगी, मनोरंजन सिंह, विद्यासागर दुबे, रश्मी साहु आदि उपस्थित थे। इस दौरान ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो ने विधायक चंपई सोरेन पर निशाना साधा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें