Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsThousands Gather at Ghoda Baba Temple for Worship and Prosperity Wishes
घोड़ा बाबा पूजनोत्सव में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

घोड़ा बाबा पूजनोत्सव में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

संक्षेप:

गम्हरिया के घोड़ाबाबा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यक्रम में भाग लिया। सोरेन ने कहा कि यह स्थान धार्मिक धरोहर है और समाज में ग्राम देवता की पूजा का महत्वपूर्ण स्थान है। अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समिति के वॉलंटियर्स ने शांति बनाए रखी।

Jan 16, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया, संवाददाता। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घोड़ाबाबा मंदिर में गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। कुंभकार समिति की ओर से भव्य पूजनोत्सव के आयोजन की तैयारी की गयी थी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो समेत काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य ने शामिल होकर राज्य की खुशहाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस देव स्थल को धार्मिक धरोहर के रूप में विकसित किया गया है। वर्षों पुराना यह यह देवस्थल इस क्षेत्र का धरोहर है। कोल्हान का यह प्रमुख पूजनोत्सव है, जहां कोने-कोने से श्रद्धालु यहां मन्नतें मांगने आते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोरेन ने कहा कि ग्राम देवता होने के कारण इनकी पूजा का काफी महत्व है। समाज के प्रत्येक कार्य में हम पहले ग्राम देवता की पूजा करते हैं। इनकी कृपा से सभी की झोलिया भर जाती हैं। सोरेन ने श्रद्धालुओं को मकर, टुसू एवं आखान यात्रा की शुभकामनाएं दी। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज का दिन काफी शुभ माना जाता है। इसमें एक ओर जहां हम सभी बलदेव दाऊ जी के साथ घोड़ा बाबा की पूजा अर्चना करते हैं, वहीं दूसरी ओर नए साल का आज से शुभारंभ कर लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। इस अवसर पर कोल्हान के विभिन्न क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थापित भगवान बलराम की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और महाभोग ग्रहण किया। भीड़ के कारण अफरा-तफरी का रहा माहौल : इस अत्यधिक भीड़ के कारण टाटा-कांड्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पूजनोत्सव के दौरान इस बार बड़े वाहनों को नहीं रोकने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम करने में समिति के वॉलंटियर्स की अहम भूमिका रही। कोल्हान के विभिन्न क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थापित भगवान बलराम की पूजा-अर्चना की। समिति की ओर से परिसर में एक भी दुकान नहीं लगने दी गई। जबकि मंदिर के बाहर सर्विस रोड में काफी दुकानें लगा दी गयी थीं। आदित्यपुर पुलिस भीड़ नियंत्रण में जुटी रही। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्ण चंद्र बेज एवं उपाध्यक्ष संजय दास, बादल पाल, सीताराम बेज, अजीत दास, कृष्णा दास समेत काफी संख्या में कुंभकार समाज के लोग उपस्थित थे।