Adityapur News: भाटिया बस्ती में स्कूल से फिर चोरी, असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
Adityapur News: आदित्यपुर में वार्ड 11 की भाटिया बस्ती के सरकारी स्कूल में चोरों ने समरसेबल पंप और बिजली का तार चुरा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्कूल को अक्सर चोर निशाना बनाते हैं। अवैध शराब और जुए के अड्डों की वजह से अपराध बढ़ रहे हैं, और निवासियों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-11 स्थित भाटिया बस्ती में बीती रात चोरों ने सरकारी स्कूल में घुसकर समरसेबल पंप और बिजली का तार चोरी कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्कूल को पिछले कई वर्षों से चोर निशाना बना रहे हैं। उनका दावा है कि लगभग हर छह महीने में यहां चोरी की घटना होती है। कि अवैध शराब और जुए के अड्डों की वजह से इलाके में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने बताया कि अवैध शराब और जुए के अड्डों के कारण यहां असामाजिक तत्वों जा जमावड़ा लगा रहता है।स्थानीय
लोगों ने यह भी दावा किया कि तीन दिन पहले गम्हरिया के अंचलाधिकारी के साथ भी इसी स्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया था। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा एसआईआर फॉर्म नहीं भरने को लेकर भी धमकी दी गई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से अवैध शराब भट्ठियों व जुए के अड्डों पर तत्काल कार्रवाई, स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


