ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरधीरे-धीरे बढ़ेगा चांडिल डैम का जलस्तर, स्थिति पर नजर रखने का निर्देश

धीरे-धीरे बढ़ेगा चांडिल डैम का जलस्तर, स्थिति पर नजर रखने का निर्देश

चांडिल डैम की क्षमता को सरकार के निर्देशानुसार अब धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। डैम का जलस्तर 183 मीटर पर ले जाने का लक्ष्य है। वर्तमान में 182 मीटर तक...

धीरे-धीरे बढ़ेगा चांडिल डैम का जलस्तर, स्थिति पर नजर रखने का निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरThu, 17 Jun 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर। संवाददाता

चांडिल डैम की क्षमता को सरकार के निर्देशानुसार अब धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। डैम का जलस्तर 183 मीटर पर ले जाने का लक्ष्य है। वर्तमान में 182 मीटर तक डैम की क्षमता बढ़ायी जायेगी। इसे लेकर मंगलवार को स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल कांप्लेक्स के प्रशासक अशोक दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डैम डिवीजन-2 के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, मुख्य अभियंता के तकनीकी सचिव मनोज सिंह, रविकांत चौधरी शामिल हुए।

मुख्य अभियंता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार डैम का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ाना है। साथ में यह भी देखना है कि जानमाल का नुकसान नहीं हो। जलस्तर बढ़ाने के क्रम में अगर किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होता है तो जलस्तर बढ़ाने का काम रोक दिया जायेगा। कहा, जलस्तर बढ़ाने के क्रम में इसके प्रभाव पर पूरी नजर रहेगी। वहीं, डूब क्षेत्र का आंकलन किया जायेगा, जिससे पुनर्वास के काम में भी तेजी आयेगी।

127 किमी कैनाल तक पानी पहुंचेगा

बैठक में बताया कि चांडिल डैम से 127 किमी तक पानी पहुंचाया जायेगा। इसके लिए डैम का जलस्तर बढ़ाना जरूरी है। क्योंकि पानी जमा नहीं होगा तो कैनाल में प्रेशर नहीं मिलेगा, जिससे 127 किमी रेंज तक पानी नहीं पहुंच पायेगा। इसे देखते हुए सरकार द्वारा मॉनिटरिंग करते हुए धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ाने का निर्देश दिया है।

181.30 मीटर है डैम का जलस्तर

गुरुवार को चांडिल डैम का जलस्तर 181.30 मीटर तक पहुंचा है। वहीं, खरकई का जलस्तर 126.7 तक पहुंचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें