Adityapur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में टीएफसी टायो कॉलोनी बनीं विजेता
Adityapur News: गम्हरिया में शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टीएफसी टायो कॉलोनी ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। एएए हरिहरपुर उप विजेता रही और रैप्टर 11 तथा एमएमसी शंकरपुर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे।

Adityapur News: ग़म्हरिया। शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से ऊपरबेरा मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता टीएफसी टायो कॉलोनी विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्रनाथ महतो ने किया। इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीएफसी टायो कॉलोनी विजेता एवं एएए हरिहरपुर की टीम उप विजेता घोषित की गई। वहीं रैप्टर 11 तृतीय एवं एमएमसी शंकरपुर चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि अविनाश सोरेन के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सपन महतो, अनिल सोरेन, शत्रुघन महतो, संतोष महतो, पंकज महतो, विकास महतो, पिंटू महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


