आदित्यपुर में स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
आदित्यपुर में रविवार को 'स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन हुआ। 10वीं और 12वीं में सफल 100 छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद अंजू सिंह और छात्र नेता अजय सिंह ने किया। सेवानिवृत्त प्राचार्या को भी सम्मानित किया गया।
आदित्यपुर। रविवार को “स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल करीब 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड संख्या 22 की पार्षद अंजू सिंह एवं छात्र नेता सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने संयुक्त रूप किया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्या श्नीलिमा पांडे को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विचार-विमर्श
समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हुआ है, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह (बबुआ सिंह) ने की, जबकि संचालन प्रकाश मेहता ने किया। समारोह में एडवोकेट ज्योति, सीमा तिवारी, मोहन तिवारी, रंजन कुमार (टूटू), संजय चाचरा, अनिल कुमार चौधरी, अमरदीप शर्मा (बंटी), सतीश प्रसाद, लालू तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन एडवोकेट संजीव कुमार ने किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


